रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को शहर के लगभग सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज का अलग ही माहौल देखने को मिला। पूरे दिन अधिकारी और कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड, बिलों और खातों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। इस कारण अपने कार्यों के लिए पहुंचे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर फरियादियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ लोग बिना काम कराए ही निराश होकर लौट गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

