रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। आगामी हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से शोभायात्राएं निकाली जानी हैं। इसी को लेकर भगवानपुर के मंडावर चेक पोस्ट पर एसपी देहात व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने डाडा जलालपुर गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

