रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। हाईवे पर एक चलती कार के अगले बोनट में आग लग गई। आग लगता देख कार चालक ने कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आसपास के लोगों ने पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपुताना निवासी इल्तिजा मंगलवार की दोपहर कार से दवाई लेने सहारनपुर जा रहे थे। भगवानपुर के पास टोल टैक्स के बीच पहुंचे तो उन्होंने कार के बोनट से धुआं उठता देखा। धुआं उठता देख उन्होंने कार धीमी कर ली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

