रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर तहसीलदार शुभांगिनी के नेतृत्व में नगर पंचायत ढंडेरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 17,500 का जुर्माना आरोपित किया गया। इस कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश, राजस्व उप निरीक्षक पंकज राजपूत एवं नगर पंचायत ढंडेरा की टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

