रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। राजकीय पशु चिकित्सालय रायसी में तैनात पशुधन सहायक चंदूलाल के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.एस. सचदेवा ने कहा कि सेवा निवृत्ति सरकारी कर्मचारी के जीवन का महत्वपूर्ण और भावनात्मक पल होता है। चंदूलाल ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. कमलकांत यादव, डॉ. राजीव यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. राजकुमारी, विकास चौहान, विनोद कुमार, चुनराज सिंह, रमेश बिष्ट, जयवीर, अंकित, अनुज, देवेश कंडारी, अरविंद कुमार व अतुल कुमार गांधी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

