रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए इन दिनों सिलेंडर पाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। सरकार और तेल कंपनियों द्वारा लागू किए गए नए नियमों और ई-केवाईसी की अनिवार्य प्रक्रिया ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे कई जगहों पर व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

