रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। टिक्कमपुर गांव में खेत में खड़े शीशम के पेड़ को अज्ञात चोरों द्वारा काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। खेत स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर निवासी अलाउद्दीन ने बताया कि उसके खेत में करीब 6 फुट गोलाई का शीशम का पेड़ खड़ा था, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने पेड़ को काटकर चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

