रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। कलियर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला मंगलवार सुबह अपने तीन बच्चों के साथ कांवड़ पटरी पुल पर पहुंची और बच्चों को गंगनहर के घाट पर बैठाकर खुद नहर में कूद गई। महिला को बहता देख मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, इमलीखेड़ा निवासी महिला सुबह करीब 10 बजे अपने तीनों बच्चों को लेकर कांवड़ पटरी पुल पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने पहले बच्चों को घाट पर बैठाया और फिर अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। पानी में गिरने के बाद उसके कपड़ों में हवा भर जाने से वह डूबने के बजाय बहती रही। घाट पर बैठे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर और महिला को बहता देख वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

