अल्मोड़ा,31 मार्च (आरएनएस)। लमगड़ा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डिग्री कॉलेज तिराहे से करीब 20 मीटर आगे भनोली मोटर मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 24 बोतल अंग्रेजी शराब मैकडॉवल नं. 01 व्हिस्की बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम खीम सिंह (40) पुत्र गोधन सिंह निवासी बालीखेत, पोस्ट बसोली, दन्या, जनपद अल्मोड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल प्रदीप रौतेला शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

