अल्मोड़ा,31 मार्च (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में चल रहा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को दन्या क्षेत्र के एक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर, दन्या में आयोजित किया गया। इस दौरान साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के साथ ही महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1930, 1098 और 1070 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों को बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार या मजदूर न रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

