पिथौरागढ़,31 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में पांच अप्रैल को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन होगा। मंगलवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद खोलिया ने बताया कि पाण्डेयगांव स्थित बारातघर में द्विवार्षिक अधिवेशन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, दायित्वधारी अशोक नबियाल, विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ.संतोष नबियाल रहेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक फार्मासिस्टों से अधिवेशन में पहुंचने की अपील की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

