रुद्रपुर,31 मार्च (आरएनएस)। बीएस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाफलों में गड़बड़ी आने पर छात्रों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने बीडी पांडेय कैंपस में सोबन सिंह जाना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया। ज्ञापन सौंपकर गड़बड़ी दूर करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी के नेतृत्व में छात्र मंगलवार को कैंपस में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के हाल ही में घोषित परीक्षाफलों में कई गड़बडियां सामने आई हैं। जो परीक्षार्थी उपसथित थे उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है, जबकि कई मेधावियों के अंक काफी कम हैं। इस तरह की गड़बड़ी के कारण छात्रों में रोष व्याप्त है। इससे आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं व प्रवेश पक्रिया में भी दिक्कत होगी। उन्होंने प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाफलों की जांच करने, डाटा फिडिंग में हुई गड़बडिय़ों को दूर करने तथा अनुनपुस्थतित दिाएए गए छात्रों का रिकॉर्ड ठीक करने की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन कैंपस के निदेशक को सौंपा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

