ऋषिकेश,31 मार्च (आरएनएस)। रागम ब्यूटी स्टूडियो में सात दिवसीय नि:शुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 25 युवतियों को स्वरोजगार के लिए ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान रोटरी क्लब डिवाइन की अध्यक्षा शुभांगी रैना और चिकित्सक डॉ. ऋतु प्रसाद ने सात दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाली 25 बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी को सेनेटरी पैड भी बांटे। उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। मौके पर आयोजक उमा किंगर ने कहा कि सात दिनो तक क्षेत्र की 25 बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए निशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण दिया गया। ताकि वे भविष्य में स्वयं का रोजगार भी कर सकें। इस मौके पर रेणु सरन, कविता कोठारी, श्रद्धा कुकरेती, आरती, पूजा डडेना, रेखा गर्ग, कांता किंगर आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

