दुर्ग 31 मार्च (आरएनएस) अंजोरा चौकी क्षेत्र में अवैध सट्टे का खेल उस वक्त बेनकाब हो गया जब 30 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम बिरेझर में एक व्यक्ति खुलेआम सट्टा खिला रहा है, सूचना मिलते ही अंजोरा पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी और आरोपी को सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में आरोपी कमलेश यादव पिता अज्ञात उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बिरेझर चौकी अंजोरा जिला दुर्ग को मौके से गिरफ्तार किया गया, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹2,550 नगद, 3 सट्टा पट्टी और एक पेन बरामद किया गया, पुलिस ने तत्काल सभी सामग्री जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 308/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की, जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के लिए क्षेत्र में सट्टा संचालन कर रहा था, इस पूरी कार्रवाई में चौकी अंजोरा स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही जिसमें प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय सहित टीम ने तेजी और सटीकता के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया, दुर्ग पुलिस लगातार क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार छापेमार कार्रवाई जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

