प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का मंगल कलश शोभायात्रा यात्रा का निशुल्क रजिस्ट्रेशन कार्य पुन: आरंभ कर दिया गया है।
समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने बताया कि जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन पिछले
कार्यावधि के दौरान हो चुका है उनका रजिस्ट्रेशन सुरक्षित कर लिया गया है। अब पुन: निशुल्क रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया गया है। अब जो महिलाएं मंगल कलश यात्रा में शामिल होना चाहती है वो अपना आधार नंबर और एक फोटो समिति के द्वारा निर्धारित पदाधिकारियों से संपर्क कर निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकती है।
उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे अरैल घाट कथा स्थल पर समिति के अध्यक्ष डा उदय प्रताप सिंह के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा और दोपहर 12 बजे कार्यक्रम की तैयारी हेतु मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मु_ीगंज में कार्यकर्ताओं के साथ वृहद बैठक आयोजित किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

