प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। बेथनी कॉन्वेंट स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ. मोहम्मद साबिर का चयन चेन्नई में आयोजित विश्व स्क्वैश ऑफिशिएटिंग रेफरी क्लिनिक के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 मार्च से 4 अप्रैल तक, चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है।
इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी क्लिनिक में अमेरिका के लेवल-4 स्क्वैश रेफरी रॉय जिंजेल तथा भारत के लेवल-4 रेफरी श्रीकांत एस प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
पूरे भारत से कुल 21 लेवल-3 रेफरी इस कार्यशाला के लिए चयनित किए गए हैं, जिनमें डॉ. मोहम्मद साबिर भी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे प्रयागराज और बेथनी कॉन्वेंट स्कूल के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर इलाहाबाद स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिन्हा, अध्यक्ष (न्यायमूर्ति) डी.पी. सिंह एवं उपाध्यक्ष सतीश चतुर्वेदी ने डॉ. मोहम्मद साबिर को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

