प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। संचारी रोग नियन्त्रण अभियान (प्रथम चरण-माह अप्रैल 2026) का उद्घाटन आज डा0 आशु पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज के द्वारा संयुक्त रैली (नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग) हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना करके किया गया। यह संचारी अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित किया जायेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान का नोडल बनाया गया है।
इस अभियान में नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग एवं सूचना विभाग को मिलकर शासन ने सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त सभी विभागों द्वारा जन-जागरूकता, साफ-सफाई, कचरा-निस्तारण, जल भराव रोकने, फागिंग आदि कार्यो को सम्पादित किया जाना है। डा0 आशु पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज ने इस अभियान को सुचारू रूप से संचालन करने की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबन्ध विनोद कुमार सिंह ने किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोगों के नियंत्रण संबंधी कार्यवाही पर विशेष जानकारी दी।
डा0 आशु पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज, द्वारा संचारी रोग से सम्बन्धित शपथ ग्रहण कराया गया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0 के0 तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रावेन्द्र सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डा0 अन्शू वैश्य, डब्ल्यू0एच0ओ0 के एस0एम0ओ0 डा0 आलोक कुमार, मलेरिया एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

