प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमी फाइनल में क्रिकेट पैंथर्स को हराकर सलमान इलेवन ने भी फाइनल में जगह बना ली। सदाबहार क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता प्रीतम नगर गोकुल आवास स्थित पीला पार्क में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलमान इलेवन की टीम ने 2 विकेट खोकर 79 रन (विक्की 42 रन, अवनीश 22, धीरज और सूरज एक-एक विकेट) का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट पैंथर्स की टीम सभी विकेट खोकर मात्र 27 रन (धीरज 8 रन, देवांश 4 रन, विक्की और अवनीश 3-3 विकेट) ही बना सकी। मैच में आल राउंडर प्रदर्शन करने वाले विक्की को गुप्ता ईल्क्ट्रॉनिक्स जयंतीपुर के प्रोपराईटर अभय गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अतुल सिंह और राजेश सिंह ने मैच में अंपायरिंग, जबकि मृणाल अरोड़ा ने स्कोरिंग व लाइव एवं पियूष श्रीवास्तव और सत्यम शुक्ला ने कमेंट्री की। थर्ड अम्पायर की भूमिका अमित श्रीवास्तव और दीपक सिंह ने निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

