श्रावस्ती 1 अप्रैल। जिले में ÓÓस्कूल चलो अभियान-2026-27ÓÓ शुभारंभ जूनियर हाईस्कूल भिनगा में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्वलित कर तथा हरी झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। इस दौरान विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधियों ने जूनियर हाईस्कूल भिनगा से ईदगाह तिराहा तक पैदल चलकर रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार नौनिहालों के उज्जवल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा ÓÓस्कूल चलो अभियानÓÓ का शुभारम्भ कर जनपद के छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालयों में कराया जा रहा है। जब से प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार आयी है, तब से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। आज विद्यालय में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं क्रियाशील शौचालय की व्यवस्थाएं भी करायी जा रही है। इसके अलावा ड्रेस, जूता, मोजा इत्यादि के लिए खाते में धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की जा रही है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और उनका भविष्य उज्वल बन सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्देशानुसार जनपद के जूनियर हाईस्कूल भिनगा से रैली निकालकर ÓÓस्कूल चलो अभियानÓÓ का शुभारम्भ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाना है कि जनपद में जो भी 6 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के बच्चे है, उनका शत-प्रतिशत नामांकन बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में किया जाए। उन्होने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधार कर और ऊपर लाया जाए। इसी के तहत आपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पर कार्य करके बेसिक शिक्षा से जुड़े प्रत्येक विद्यालय में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

