श्रावस्ती 1 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 91/26 धारा 137(2,) 75(2) बीएनएस व 9उ/10 पास्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रामकुमार पुत्र राम लाल निवासी चिल्हारिया विशुनापुर लौहटी थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वादी के द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी लड़की घर के बाहर खेल रही थी जिसको विपक्षी रामकुमार पुत्र राम लाल निवासी चिल्हारिया विशुनापुर लौहटी थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के द्वारा बहला फुसला कर अपने घर में ले जाकर छेडख़ानी करने के संबंध में दिया, जिसके आधार पर मु0अ0स0 91/26 धारा 137(2),75(2) इदे व 9उ/10 पास्को एक्ट बनाम अभियुक्त रामकुमार पुत्र राम लाल निवासी चिल्हारिया विशुनापुर लौहटी थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के विरूद्ध पंजीकृत कर मुखबिर की सूचना पर रानियापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

