मीरजापुर 1 अप्रैल (आरएनएस)। 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक चलने प्रथम चरण स्कूल चलों अभियान कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहनलाल श्रीमाली ने प्रज्जवलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, विधायकगण एवं जिलाधिकारी के द्वारा विगत सत्र में सर्वाधित नामांकन करने वाले 10 स्कूल व निपुण हुए 375 स्कूलों में से 100 स्कूलों के प्रधान अध्यापकों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, विधायकगण ने स्कूल चलो अभियान के तहत कलेक्ट्रेट से कम्पोजिट विद्यालय पंडित मदन मोहन मालवीय फतहां व प्राथमिक पाठशाला बृज किशोर नगर पालिका परिषद मीरजापुर के छात्रो के द्वारा निकाली गई रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसका समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचने पर किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि जब स्कूल खुलता है तो बच्चों के मन में एक उमंग व उत्साह आता है कि अब हम स्कूल जाने वाले हैं। वह अपने पठान-पाठन की सामग्री तैयार करते हैं और इसी प्रकार का उत्साह शिक्षक गणों के अंदर भी रहता है कि यह सत्र हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षकगण की यही मंशा होती है कि उनके छात्र उनसे भी अधिक प्रतिभावान बने। उन्होंने कहा कि एक दौर वह भी था जब हमारे पास संसाधन नहीं थे फिर भी हमारी शिक्षकगण अपनी कड़ी लग्न एवं मेहनत से अपने छात्रों को शिक्षा देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उसी को ध्यान में रखते हुए आज के हमारे शिक्षकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, ताकि वे हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश के भविष्य में अपना बहुमूल्य बहुमूल्य योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके। उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षा को निरंतर ऐसे ही आगे बढ़ाते रहें और अनंत ऊंचाइयों तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि जब हमारे बच्चे अच्छे नागरिक बनकर आगे बढ़ेंगे तभी हमारा देश भी आगे बढ़ेगा हमारी सरकार के द्वारा विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर आज हम सबको मिला है कि हम लोग अपने भारतवर्ष को एक श्रेष्ठ भारत बनते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यदि हमें विकसित भारत बना है तो इसलिए भी आवश्यक है आप लोगों को अच्छी शिक्षा मिले। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी सहित प्रधान अध्यापक विभिन्न स्कूल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

