करनैलगंज(गोण्डा) 1 अप्रैल। क्षेत्र से दहेज उत्पीडऩ में महिला की पिटाई करने तथा उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम गुमदहा निवासी कविता पत्नी दीपक गोस्वामी ने कोतवाली करनैलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कविता के अनुसार उसकी शादी 5 जून 25 को हुई थी और प्रारंभ में सब कुछ ठीक था, लेकिन एक सप्ताह बाद ही पति दीपक गोस्वामी, देवर राम व श्याम, सास किरन देवी और ननद काजल द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी।
मांग पूरी न होने पर लगातार मारपीट कर प्रताडि़त किया गया। पीडि़ता ने बताया कि हाल ही में पुत्री के जन्म के बाद उत्पीडऩ और बढ़ गया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। आरोप है कि 29 मार्च 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और उसके जेवर भी छीन लिए। किसी तरह अपनी जान बचाकर कविता अपनी नवजात पुत्री के साथ पुलिस चौकी पहुंची। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर दिया जिसपर पुलिस ने ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज किया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना व कार्रवाई कराई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

