अलावल देवरिया (गोण्डा) 1 अप्रैल। विकास खंड पंडरी कृपाल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोनबरसा में स्थित बैजनाथ चौधरी स्मारक इंटर कॉलेज गोंडा में अपना दल कमेरावादी गोंडा द्वारा आगामी 3 अप्रैल को आयोजित मंडलीय समता सम्मेलन किया गया है। जिसमें यूजीसी की माँग को लागू करने लिए और पिछड़ा वर्ग जनगणना करने की मांँग प्रमुख हैं। जिसके लिए सविता वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मंच, अपना दल कमेरावादी गोंडा ने अपने जिला उपाध्यक्ष महिला मंच सुशलेष वर्मा, रेनू वर्मा, जिला सचिव महिला मंच अपना दल कमेरावादी गोंडा, कंचन रानी राव, जिला उपाध्यक्ष माता साबित्री फाउंडेशन जिला -गोंडा ने विकास क्षेत्र पंडरी कृपाल व विकास क्षेत्र मुजेहना जिला -गोंडा का संघन जन सम्पर्क करके मातृशक्ति को सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए सम्पर्क किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

