कुशीनगर, 1 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के तमकुही रेंज के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ में नमामि गंगे के तहत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत हनुमान सरोवर परिसर में स्वच्छता अभियान, गंगा शपथ, जन-जागरूकता रैली एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि गंगा और उसके सहायक जल स्रोतों की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाएं। विशिष्ठ अतिथि भाजपा पटहेरवा मंडल के अध्यक्ष अमलेश तिवारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे जन-आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नम्रता भट्ट ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में गंगा शपथ दिलाई गई। जिसमें लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और जल स्रोतों को प्रदूषित न करने का संकल्प लिया। इसके बाद निकाली गई जन-जागरूकता रैली ने पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन लाल बिहारी पटेल ने किया। इस दौरान मंडल महामंत्री अभिषेक तिवारी, वन दरोगा धीरेंद्र दीक्षित, उदय प्रताप, प्रमोद कुशवाहा ,किशोर कुशवाहा, नारायन दास, नंदू वर्मा, काशीनाथ वर्मा, रामनरेश लाल,हरिकेश गुप्ता, भरत पटेल, जितेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

