कुशीनगर, 1 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत जिला इकाई कुशीनगर की एक आवश्यक बैठक भारतीय इण्टर कालेज बेलवां चूंगी पडरौना में सम्पन्न हुआ। जिसमें आगामी 12 अप्रैल दिन रविवार को जूनियर हाईस्कूल के परिसर में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव मनाने हेतु तैयारियों पर चर्चा किया गया तथा महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती 27 वें वर्ष पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार उपेंद्र कुशवाहा होंगे। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत समाज के अंतिम व्यक्ति के भीतर सम्राट अशोक महान के आदर्शो पर चलने तथा पूरे विश्व के कल्याण करने की भावना निहित हो। महासभा देश में सभी के प्रति समभाव की भावना रखते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारा के माध्यम से सर्व समाज में प्रत्येक व्यक्ति में करुणा मैत्री की भावना भरना प्रमुख उद्देश्य मानती है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष डा0 मनोज कुशवाहा ,रामेश्वर कुशवाहा ,जिला महासचिव पारसनाथ कुशवाहा ने भी अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आचार्य केदारनाथ कुशवाहा तथा संचालन जिला सचिव रामप्रताप मौर्य ने किया। बैठक में जिला प्रमुख महासचिव अमित कुशवाहा, कमल प्रसाद कुशवाहा, डा0 हरिनारायण कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा, डा0 हरिहर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, श्यामबदन कुशवाहा, किशोर कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, हरिवंश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

