कुशीनगर, 1 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के सेवरही कस्बा स्थित एसपीएम ग्रुप ऑफ़ स्कूल के वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने विरासत थीम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों कों मंत्र मुग्ध कर दिए। प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक पंडित नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि अधिगम के लिए शिक्षण संस्था, प्रबंधन समिति व अध्यापकों की भूमिका अहम है। माध्यमिक शिक्षा भविष्य के सशक्त भारत का प्रतिबिम्ब है। आधुनिक काल में संस्कार, अनुशासन व ज्ञान के लिए छात्र – छात्राओं के लिए प्रेरित करने में शिक्षण संस्था व अध्यापकों की भूमिका अहम है। प्रतिभा सम्मान के माध्यम सें पीछे की पंक्ति में बैठने वाले विद्यार्थियों की जिज्ञासा जगाने में अहम भूमिका है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम सें बच्चों के व्यक्तित्व के उच्चतम शिखर पर प्रदर्शित करने का अवसर है। कार्यक्रम में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले प्रत्येक कक्षाओ के क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक हासिल करने वाले छात्र – छात्राओं कों स्मृति चिन्ह व मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। इनमें आठवीं (अ) के नैतिक कुमार, रौनक गुप्ता, युवराज गुप्ता, आठवीं (ब) आरुषि गुप्ता, अनीमा पटेल, सोनी सिंह, सातवीं (अ) की सुमैया खान, अंशिका कुशवाहा, अनमोल सिंह, सातवीं (ब) के आदर्श चौरसिया, अनुष्का राव, सिफ़ा अंसारी, छठवीं (अ) आंचल जायसवाल, सलोनी कुमारी, आराध्या केसरी, छठवीं (ब) की आयत हासमी, आर्दश राय, अलोक सिंह, पांचवी के रेहान अंसारी, संकल्प गुप्ता, आरुष राव, चौथी के पवन कुशवाहा, सामर्थ दूबे, अलोक सिंह, तीसरी के अंशिका यादव, क़ृषिका सिंह, कवि तिवारी,दूसरी के मंजीत यादव, अंकुर कुशवाहा, आदविक कुमार,प्रथम के आदित्य कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, आराध्या दूबे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रवक्ता प्रहलाद केशरी ने किया। विद्यालय के प्रबंधक बीके राव व गौरव राव ने संयुक्त रुप सें अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन रवि तिवारी, विवोध सिंह व अमरजीत राठी ने संयुक्त रुप सें किया। इस दौरान रंजीत सिंह सेंगर, विनोद सिंह राजपूत, बृजबिहारी सिंह, रमेश ब्याहुत मंडल अध्यक्ष भाजपा, सुविंद चौहान, अवधेश चौबे, अभिषेक मिश्र, अरुण मिश्र, रविंद्र पाण्डेय, मनोज सिंह राहुल देव, अरुण रावत, अमित सिंह अमरेश कुमार, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

