—- दुदही सीएचसी परिसर मे खडा प्राइवेट हास्पिटल का एंबुलेंस।कुशीनगर, 1 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के दुदही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि रात्रि करीब दस बजे किसके शह पर यह प्राइवेट एम्बुलेंस सरकारी अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ है? क्या यह महज इत्तेफाक है या फिर अंदरखाने चल रहा कोई ‘सेटिंग-गेमÓ? जो लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि प्राइवेट एम्बुलेंस दुदही क्षेत्र के महन्थ शिवानंद हॉस्पिटल की बताई जा रही है। अगर यह सच है, तो मामला और भी संगीन हो जाता है। क्या सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए ‘ट्रांजिट पॉइंटÓ बन चुका है, जहां से उन्हें निजी अस्पतालों की ओर धकेला जा रहा है? हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी और भूमिका दोनों संदिग्ध नजर आ रही हैं। अब निगाहें सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर टिकी हैं। यदि फुटेज की निष्पक्ष जांच हो जाए, तो यह साफ हो जायेगा कि प्राइवेट एम्बुलेंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कैसे और क्यों पहुंची, और इसके पीछे किसका हाथ है। सूत्र बताते है कि अगर सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच हुई, तो कई चेहरे बेनकाब होंगे। लेकिन डर यही है कहीं इस सच को अन्य मामलो की तरह फाइलों में दफन न कर दिया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

