पुरानी पेन्शन बहाली पर निर्णय न हुआ तो बडा आन्दोलन
बस्ती 1 अप्रैल (आरएनएस)। आल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) जिला इकाई ने प्रदेशीय आह्वान पर 1 अप्रैल बुधवार को काला दिवस के रूप में मनाया।
जिलासंयोक तौआब अली ने बताया कि 1 अप्रैल 2005 को तत्कालीन सरकार ने शिक्षकों कर्मचारियों के लिए एनपीएस लागू किया था। जिसके विरोध में बुधवार को जिले भर के शिक्षकों, कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। साथ ही सरकार से यह मांग किया कि नई पेंशन स्कीम हमारे हित में नहीं है इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था पुन: बहाल किया जाए अन्यथा शिक्षक कर्मचारी अटेवा के बैनर तले बड़े आन्दोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी व मंडलीय आय व्यय निरीक्षक डॉ कमलेश चौधरी ने कहा कि एनपीएस शेयर मार्केट पर आधारित पेंशन व्यवस्था है जिसमें शिक्षक कर्मचारी का भविष्य असुरक्षित है। इसलिए सरकार से हम पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं।अटेवा के सहयोगी माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा,मंत्री /धुवनारायण चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा,महामंत्री डॉ सत्यप्रकाश मौर्य ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन की हर लड़ाई में वे अटेवा का सहयोग करते रहेंगे।जिला संरक्षक प्रमोद ओझा,बृजेश वर्मा, देवेंद्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष अमर चंद मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा एवं संगठन मंत्री कैलाश नाथ ने कहा कि जब देश के कई राज्यों ने कर्मचारी के हित को देखते हुए पुरानी पेंशन को फिर से लागू कर दिया है तो उत्तर प्रदेश सरकार इससे क्यों पीछे हट रही है। यदि जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली पर निर्णय नहीं लिया गया तो जिले से लेकर राजधानी तक बड़े आंदोलन के लिए कर्मचारी बाध्य होगा।आज के इस कार्यक्रम में विनोद प्रकाश वर्मा, अनीश अहमद, लाल जी वर्मा, डॉ श्रवण गुप्ता, हरिराम बंसल, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद, रमेश चंद्र गौतम,पप्पू सक्सेना, अब्दुल कयूम, मजहर आलम, जीतेन्द्र वरुण, मनीष मिश्रा,वीरेंद्र चौधरी,श्रीनाथ विश्वकर्मा,अमरनाथ चौधरी,जावेद इकबाल,सुनील मौर्य,राहुल उपाध्याय,सुखराज गुप्ता,प्रमोद वर्मा,अर्जुन प्रसाद,अनीता प्रजापति,संजय यादव,महेंद्र पटेल,प्रवेश चौधरी,अजीत वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा,राकेश कुमार मिश्रा,लालजी पाल, बी एन तिवारी, चक्रधर मौर्य,मनीष कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत पटेल,राहुल चौधरी,विजय कुमार,संजय कुमार,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,श्रीमती आशा पांडे,गरिमा वर्मा,सहित जिले भर के हजारों शिक्षक कर्मचारियों ने 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

