बस्ती 1 अप्रैल (आरएनएस)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मनकरपुर निवासी उमेश चौधरी पुत्र राम लखन चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान माल की रक्षा और मारने पीटने वाले दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाया है।एसपी को दिये पत्र में उमेश चौधरी ने कहा है कि गत 31.मार्च की रात लगभग 11.30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था तभी कुछ लोग स्कार्पियो गाड़ी नं0-यूपी42वीएन 7611 से पीछा करते हुए ओवरटेक करके उसे लात घूसों से मारने पीटने के साथ भद्दी-भद्दी गाली दी। तभी गाड़ी में बैठे गोविन्द चौधरी ने कहा कि उसकेे ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जान से मार दो। तभी रास्ते में आने-जाने वाले लोगों ने उसकी जान बचायी। हमारी जान बचाते हुए बीच-बचाव किये। उसने मांग किया है कि दोषियो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाय।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

