बस्ती 1 अप्रैल (आरएनएस)। लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा निवासी तपस्यानन्द उर्फ श्याम चन्द्र पुत्र रामनारायन चौधरी ने बुधवार को डीआईजी, पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर हत्या के आरोप में सजायाफ्ता कथित बाबा दयानन्द द्वारा भिन्न भिन्न स्थानों में पहचान बदलकर स्वामी संच्चिदानन्द व प्रशान्त कुमार के रूप में न्यायालय तथा प्रशासन को धोखा देने के सम्बन्ध में जांच और प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है।पुलिस उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में तपस्यानन्द उर्फ श्याम चन्द्र ने कहा है कि दयानन्द पुत्र सन्त कुमार मुरादाबाद जेल में उम्र कैद का सजायाफ्ता है। परन्तु उसने मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल कर खुद को मृत घोषित कराकर मुकदमा से उप समिति कराकर बाहर घूम रहा है। तपस्यानन्द उर्फ श्याम चन्द्र ने कथित बाबा सच्चिदानन्द उर्फ दयानन्द उर्फ प्रशान्त कुमार निवासी सतलोक आश्रम मूडघाट बाईपास पटवा धर्मकांटा के सामने थाना कोतवाली जिला बस्ती के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर तत्काल गिरफ्तारी कराने की कृपा करें तथा अनुभवानन्द उर्फ अशोक कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी चनवापुर थाना दुबौलिया जिला बस्ती की भी खोज कराये जाने की मांग किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

