प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। व्यंजना आर्ट एण्ड कल्चर सोसाइटी द्वारा आयोजित गीता श्लोकों पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला का भव्य समापन समारोह एवं कथा कथन आज नवरस सभागार प्रीतम नगर में हुआ। कार्यशाला का प्रशिक्षण व्यंजना रेपेट्री की विद्यार्थी अभिलाषा भारद्वाज एवं विशाखा कौशिक ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदय भान सिंह, प्रबंधक, बचपन स्कूल एवं विशिष्ट अतिथि सुशील राय एवं विख्यात चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा रहे।
कार्यक्रम में गीता श्लोकों की प्रस्तुति हुई। गायन कलाकारों में शाम्भवी, अभिलाषा, विशाखा, दिव्याभा, मार्तंड, अपेक्षा,मिष्टी, वान्या, विख्यात, वेदान्त आदि शामिल रहे। हारमोनियम पर सूरज कुशवाहा एवं तबले पर आरती श्रीवास्तव रहीं। कथा कथन कार्यक्रम आरंभ करते हुए समन्वय रंग मंडल की सचिव सुषमा शर्मा ने रविंद्र नाथ टैगोर की कहानी एक स्त्री जो 25 वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद अपने पति से अलग होकर अपने जीवन को एक नया क्रांतिकारी स्वरूप देती है वहां से उसको एक पाती (पत्र) लिखती है।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहानीकार व लेखक डॉ. धनंजय चोपड़ा ने कहा कि कहानियाँ अपने कहे जाने का इंतज़ार करती हैं। ऐसी ही कई कहानियाँ हमें जिंदगी जि़न्दाबाद करना सिखाती हैं।
कार्यक्रम का संचालन शाम्भवी शुक्ला ने किया, स्वागत तथा आभार ज्ञापन संस्था के सचिव डॉ मधु रानी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर शहर के तमाम गणमान्यों में राधे श्याम तिवारी, डॉ. संतोष मिश्र, राजेश तिवारी, अनिल कुमार शुक्ला एवं श्रेयस शुक्ला इत्यादि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

