प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। दुनिया के लोगों ने दुनिया की विभिन्न रूपों में व्याख्या की है किंतु बाबा साहब ने आगे बढ़कर दुनिया का पुनर्निर्माण किया। जो भी दुनिया हमारे सामने है उसे सुधारना, पुनर्निर्माण करने वालों का काम है तथा जो भी दुनिया के सतह पर हैं उन्हें सुखी और संपन्न बनाना बुद्धिजीवियों का काम है। बुद्धिजीवी सफाई कर्मी होता है जो समाज में व्याप्त दुर्गुणों की सफाई और सुथरा करके समाज को गाढ़े कीचड़ से निकालकर साफ सुथरी जगह पर खड़ा कर देता है और समाज और राष्ट्र को तार्किक पथ पर खड़ा कर देता है।
प्रबुद्ध फाउंडेशन के प्रबन्धक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि इस वर्ष प्रयागराज स्थित डा. अम्बेडकर क्लब, प्रबुद्ध फाउंडेशन, देवपती मेमोरियल ट्रस्ट, डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा), बाबासाहेब शादी डाट काम के साथ प्रयागराज के समस्त सामाजिक सांस्कृतिक और अधिकारी कर्मचारी संगठनों व संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में भव्य और ऐतिहासिक समानता के संघर्ष का डा. अम्बेडकर मेले का आयोजन बाबासाहेब की जयंती14 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से हाईकोर्ट स्थित डा. अम्बेडकर प्रतिमा पर आयोजित किया जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

