प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के वनस्पति विभाग में आज श्री पंचानन महेश्वरी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में सीएसआईआर- सीआईएमपी, लखनऊ में साइंटिस्ट जी पद पर कार्यरत डॉ. शुऐब लुकमान ने मेंहदी पौधों के औषधीय गुणों और उनसे जुड़े नवाचारों जैसे मलेरिया रोधी, कैंसर रोधी और रोगाणुरोधी गुण पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि पौधे प्राचीन काल से ही मनुष्य के लिए शोध का विषय रहे हैं, इस विषय पर विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अनुसंधान करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनिया मोजेस, प्रिंसिपल मेरी वार्नामेकर गल्र्स इंटरमीडिएट कॉलेज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व आयोजित प्रो. लेसी मेमोरियल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. ए. एस. मोजेस,विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार मिश्रा, जेवियर कुंचेरिया सहित सभी शिक्षक, शोध छात्र और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

