प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रयागराज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद की कोर कमेटी की संस्तुति के उपरांत यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिसकी जानकारी मिलते ही पत्रकारों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नियुक्ति पत्र में परिषद ने विश्वास जताया है कि श्री तिवारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकार साथियों के हित, सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि दिनेश तिवारी पिछले कई दशकों से पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और समस्याओं को उजागर करते रहे हैं। इतना ही नहीं, वे इन समस्याओं के समाधान के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकार संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

