प्रवेश के लिये पंजीकरण फॉर्म मिलना शुरु
प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। एसजेसी फुटबाल अकादमी का उद्घाटन शनिवार को सेंट जोसेफ कॉलेज में होगा। अकादमी में उत्तर प्रदेश एवं गुजरात टीम के लिए संतोष ट्रॉफी खेल चुके शादाब रजा मुख्य प्रशिक्षक होंगे।
सेंट जोसेफ कॉलेज के स्पोट्र्स कोआर्डिनेटर शबी रफीक ने बताया कि अकादमी के प्रशिक्षण के लिए प्रवेश फार्म का वितरण शुरू हो गया है। यह फार्म स्कूल रिसेप्शन से सुबह 8 बजे से 12 बजे तक व शाम को 4 से 6 बजे तक मैदान से प्राप्त किय जा सकता है। अधिक जानकारी मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा (9336462978) से ली जा सकती है। गौरतलब है कि शादाब रजा इससे पहले भी शहर की कई अकादमी में प्रशिक्षण दे चुके हैं और इनके सिखाये कई प्रशिक्षु स्पोट्र्स कोटे से सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे हैं एवं कई प्रशिक्षु स्कूल अथवा अकादमी में प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

