ऋषिकेश,01 अपै्रल (आरएनएस)। ज्ञान करतार नि:शुल्क पब्लिक स्कूल ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें 250 बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री बांटी गई। बुधवार को चंदेश्वर नगर स्थित ज्ञान करतार नि:शुल्क पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल संस्थापक गुरविंदर सलूजा ने किया। उन्होंने विद्यालय के 250 बच्चों को किताबें, बैग और गर्मी की ड्रेस वितरित की। उन्होंने कहा कि इस स्कूल की शुरुआत 2016 में मात्र 37 बच्चों के साथ की थी। आज यहां 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को किताबें, बैग और अन्य कई प्रकार की सामग्री भी नि:शुल्क दी जाती है, जिससे गरीब बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। कहा कि यह स्कूल ऋषिकेश में ऐसा एक मात्र संस्थान है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पूरी तरह से नि:शुल्क संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा, स्कूल से जुड़े गौशाला, चिकित्सा सेवा, आश्रम सेवा और मंदिर सेवा जैसी गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के सभी गरीब बच्चों का भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित बनाया जाए। हम चाहते हैं कि उन्हें केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन में आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिले। कार्यक्रम में पहुंचे मानव अधिकार उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अशरफी राणावत, मानव अधिकार उत्तराखंड के प्रशासनिक प्रदेश अध्यक्ष जय भट्ट, जिलाध्यक्ष संगीता बहुगुणा ने गुरविंदर सलूजा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मौके पर नमिता सलूजा, किरण, यशोदा, मीनू आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

