ऋषिकेश,01 अपै्रल (आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड मेकर लैब ऑन व्हील्स ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसके तहत विद्यार्थियों को आईओटी, रोबोटिक्स, माइक्रोकंट्रोलर, बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स आदि आधुनिक तकनीकों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन बीसीए के छात्रों ने प्रशिक्षण लिया। बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम परिसर के सभी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगा, जिससे विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास होगा, जो उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर प्रदान करेगा। बीसीए समन्वयक डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों जैसे इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स, रोबोटिक्स, माइक्रोकंट्रोलर आधारित प्रोजेक्ट्स एवं बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स से जोड़ते हुए उन्हें इंडस्ट्री 4.0 के लिए तैयार करेगा। इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड मेकर लैब ऑन व्हील्स एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य सभी विद्यार्थियों तक सुलभ, व्यावहारिक एवं कौशल-आधारित डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है। मौके पर आईक्यूएसी अध्यक्ष प्रो. जीके धींगरा, बीसीए समन्वयक डॉ. गौरव वार्ष्णेय, ऑनलाइन पाठ्यक्रम संयोजक डॉ. सीमा बैनीवाल, बीसीए विभाग की फैकल्टी डॉ. शिखा, मोनिका यादव, कविता, डॉ मोनिका, इन्फोसिस स्प्रिंगरबोर्ड टीम के सदस्य राहुल चौधरी, अनुज चौधरी, रामू कुमार आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

