चमोली,01 अपै्रल (आरएनएस)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत डिम्मर में उरेडा विभाग की ओर से विगत माह लगाई गई सोलर लाइट एक रात भी गांव की गलियों को रोशन नहीं कर पाई है। श्री रामलीला मंडली डिम्मर के अध्यक्ष अशोक डिमरी, उपाध्यक्ष हेम चंद्र डिमरी, महामंत्री नरेश चंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रकाश डिमरी ने बताया कि कई बार विभाग के अधिकारियों से सोलर लाइट की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं। मगर एक माह बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन से कार्यदायी विभाग से सोलर लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की। उरेडा विभाग की अवर अभियंता बीना करांसी ने बताया कि जल्द सोलर लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

