सुल्तानपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। भगवान परशुराम प्रगट उत्सव को भव्य रूप देने के लिए परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक रजि.संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। आगामी 19 अप्रैल अक्षय तृतीया दिन रविवार को जिला मुख्यालय स्थित डीएम आवास के पास बने परशुराम चौक पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रगट उत्सव समारोह धूम-धाम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल की साफ-सफाई, सजावट और कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी एवं जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा ने ब्राह्मण समाज सहित सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान परशुराम प्रगट उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाएं और आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

