अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नेचर इंडेक्स रैंकिंग-2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी शोध उत्कृष्ठता का परचम लहराया है। इस वर्ष भारत के 519 उच्च शिक्षण संस्थानों में अवध विश्वविद्यालय ने 123वां स्थान प्राप्त किया है।
फिजिकल साइंस श्रेणी में विश्वविद्यालय ने देश के 252 संस्थानों के बीच 71 वां स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान एवं राज्य एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय को यह उपलब्धि गणित एवं सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. सीके मिश्र, डॉ. पीके द्विवेदी एवं शोध छात्र सचिन कुमार को यूरोपियन फिजिकल जर्नल द्वारा प्रकाशित शोध पत्र के आधार पर मिला है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह, कुलसचिव, वित्त अधिकारी एवं समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

