क्राप कटिंग के कार्य में तेजी लाये जाने तथा शत-प्रतिशत क्राप कटिंग कराये जाने के दिए निर्देश
प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा गुरूवार को क्राप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण तहसील व ब्लाक सोरांव के अंतर्गत के ग्राम बलकरनपुर में किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा रबी (2025-26) की गेहूं फसल का क्राप कटिंग कराया गया। उनके द्वारा किसान से कुल भूमि क्षेत्रफल तथा कितने क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल बोई गई है तथा विगत वर्ष के सापेक्ष फसल की पैदावार कैसी हुई है तथा गेहूं फसल के बाजार मूल्य की जानकारी प्राप्त की।
फसल गेहूं पर 10 मीटर के समबाहु त्रिभुज में सम्पादित प्रयोग से ग्राम पंचायत बलकरनपुर की उत्पादकता 38.09 कुंतल आंकी गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में क्राप कटिंग प्रयोगों के सम्पादन की प्रगति की समीक्षा भी की। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधान से गांव की समस्याओं एवं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उपजिलाधिकारी से कानूनगो व लेखपाल की टीम बनाकर अवैध कब्जे वाली सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराये जाने तथा अन्य समस्याओं का समाधान कराये जाने के लिए कहा है।
इस दौरान कृषक मिथिलेश कुमारी, अजय द्विवेदी के साथ उप जिलाधिकारी सोरांव ज्ञानेंद्र नाथ, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्रीमती हिना, आलोक पंकज, फसल बीमा से जिला समन्वयक रण विजय, मनीष पाण्डेय, शशिकांत, एस एम एस सत्य प्रकाश यादव, एडीओ पंचायत सुरेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान बलकरनपुर रीता साहू, राजस्व निरीक्षक ज्ञान प्रकाश व लेखपाल अवनीश पांण्डेय, मो0 वारिस एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

