नईदिल्ली,03 अपै्रल। अनुभवी बल्लेबाजी अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, वह इस लीग में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने ईडन गार्डन स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए यह मुकाम हासिल किया। रहाणे उन गिने-चुने मौजूदा खिलाडिय़ों में से एक हैं जिन्होंने आईपीएल का पहला सीजन खेला था। वह आईपीएल इतिहास में 5,000 से अधिक रन बना चुके हैं।
रहाणे ने आईपीएल के पहले संस्करण में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच खेलने तक कुल 6 टीमों से हिस्सा लिया है। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, शिखर धवन, आर अश्विन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू 200 से अधिक मैच खेल चुके हैं। धोनी 278 मैचों के रिकॉर्ड के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं।
रहाणे ने आईपीएल में अब तक 200 मुकाबले खेले हैं और इसकी 184 पारियों में 30.71 की औसत और 125.43 की स्ट्राइक रेट से 5,099 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 34 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है। रहाणे ने अपने आईपीएल करियर में 517 चौके और 128 छक्के भी लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था। आईपीएल 2025 में रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने थे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

