नईदिल्ली,03 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रन से करारी शिकस्त मिली। जीत के लिए मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स की इस हार में अंगकृष रघुवंशी का अर्धशतक देखने को मिला। यह मौजूदा सीजन में रघुवंशी का लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब 30 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब रघुवंशी क्रीज पर आए। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए मददगार नजर आ रही पिच पर कुछ आकर्षक शॉट लगाए। इस युवा बल्लेबाज ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उम्दा लय में नजर आ रहे रघुवंशी 29 गेंदों में 52 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
रघुवंशी ने अपना पहला आईपीएल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ साल 2024 में खेला था। उन्होंने अब तक 24 मुकाबले खेले हैं और इसकी 20 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 31.44 की औसत से 566 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 149.73 की रही है। उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 54 रन रहा है। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 35 पारियों में 800 से अधिक रन बनाए हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

