लखनऊ 3 अप्रैल (आरएनएस )। कमिश्नरेट लखनऊ में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहनलालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया था तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता द्वारा थाना मोहनलालगंज पर सूचना दी गई कि उसकी लगभग 17 वर्षीय बहन को 30/31 मार्च 2026 की रात्रि में आकाश पुत्र लल्लू निवासी ग्राम शिवधरा थाना मोहनलालगंज द्वारा बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर थाना मोहनलालगंज पर तत्काल मु0अ0सं0 122/26 धारा 87/137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पीडि़ता की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 02 अप्रैल 2026 को पीडि़ता को थाना मोहनलालगंज क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।इसी क्रम में 03 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम ने धर्मावतखेड़ा मोड़, थाना मोहनलालगंज क्षेत्र से नियमानुसार अभियुक्त आकाश पुत्र लल्लू निवासी ग्राम शिवढरा थाना मोहनलालगंज, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।इस कार्रवाई को थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिसमें उपनिरीक्षक संजय वर्मा एवं कांस्टेबल राकेश जायसवाल की विशेष भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

