बस्ती 3 अप्रैल (आरएनएस)। कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि निजी अस्पतालों में इलाज, आपरेशन का दर निर्धारित किया जाय और उसका बोर्ड पर अंकन अनिवार्य किया जाय। सरकार मानव अंगोंं का व्यापार करने पर अंकुश लगाने के साथ ही दोषी चिकित्सकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया।प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कानपुर में 50,000 रुपये के विवाद ने करोड़ों रुपये के मानव अंगों के अवैध व्यापार का पर्दाफाश कर दिया है। किडनी रैकेट में गिरफ्तार छह लोगों में पांच डाक्टर शामिल हैं। इस रैकेट में कम से कम 40 लोगों, जिनमें विदेशी भी शामिल हैं, की अवैध सर्जरी की गई थी। आरोप है कि किडनी 10 लाख रुपये में खरीदी जाती थी और 60 लाख रुपये में बेची जाती थी, लेकिन उनका पर्दाफाश एक छात्र के साथ हुए विवाद से हुआ, जिसने उन्हें अपनी किडनी बेची थी। यह स्थितियां काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस नेता ने कहा कि बस्ती समेत पूर्वान्चल और उत्तर प्रदेश के महानगरों में इलाज के नाम पर खुली लूट चल रही है। यहां तक की बिना वसूली के परिवार को परिजन की लाश तक नहीं दिया जाता। आयुषमान योजना के नाम पर खुले आम धन का बंदरबांट किया जा रहा है। चिकित्सा के नाम पर अनेक निजी अस्पताल मरीजों को लूट रहे हैं। गली कूंचों में अस्पातल खुलते जा रहे हैं और मौतों के बाद जिम्मेदार अधिकारी जांच के नाम पर मोटी रकम लेकर इसे संरक्षण दे रहे हैं। मांग किया कि निजी अस्पतालों की लूट पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

