रौनक कुमार शंकर
खडग़पुर,04 अपै्रल (आरएनएस)। बंगाल में कमल पर बटन दबाना है और विकास को लाना है. यह बात आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खडग़पुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के चुनाव प्रचार के दौरान कही। रेखा गुप्ता ने दिलीप घोष के रोड शो के बंगाल की ममता सरकार पर हमले किए और लोगों से अपील किया की बंगाल की कतिथ भ्रष्ट सरकार को उखड़ फेंके और बंगाल में परिवर्तन का आगाज करें। रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल से भ्रष्टचार, अत्याचार और दुराचार की राजनीति ता जनता अंत करेगी और भाजपा की सरकार को लाएगी। बता दे कि, आज ही खडग़पुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने आज नामांकन दाखिल करने से पहले गोल बजार राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ एक विशाल रैली के रूप में खडग़पुर महकुमा शासक (एसडीओ) कार्यालय की ओर निकल पड़े । इस रैली में भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल हुए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए जनता से दिलीप घोष के समर्थन में आशीर्वाद और वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि खडग़पुर के विकास और बदलाव के लिए भाजपा उम्मीदवार को जीतना जरूरी है। रैली के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे पूरे इलाके में चुनावी उत्साह देखने को मिला। खडग़पुर में अब चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है, जहां सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

