जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस) जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव के पास बीती देर रात में बाइक सवार एक पेड़ से टकरा गए जिससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई और वही पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, । थाना क्षेत्र के रत्तीपुर ग्राम के बृजेश मौर्य शुक्रवार की देर रात अपनी बाइक पर गांव के ही लकी सेठ को बैठाकर सेवईनाला बाजार की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक जफराबाद-सेवईनाला मार्ग होते हुए करमही गांव के पास पहुॅची तभी तेज रफ्तार बाइक सीधा सड़क पर एक पेड़ में जाकर टकरा गई। बाइक की टक्कर इतनी तीव्र थी कि तेज आवाज के कारण आस- पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुच गए। घटना के बाद बाइक पर पीछे बैठे 22 वर्षीय लकी सेठ के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक चला रहे बृजेश मौर्य उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक लकी सेठ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

