जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस)। खुटहन थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव में विवाहिता की फांसी पर लटकती हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उक्त गांव निवासी मोहम्मद सादाब की 22 वर्षीया पत्नी रोजी बानो की लाश शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उसके कमरे में पंखे से लटकतीं हुईं पाई गई। विवाहिता के मौत की खबर ग्रामीणों को लगी तो वह बड़ी संख्या में एकत्रित हो गई। लगभग एक घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने महिला की पंखे से लटकती लाश को नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही यह बताया जा रहा है कि विवाहिता के मायके के लोग प्रदेश में रहते हैं। विवाहिता की कोई संतान नहीं थी उसकी शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

