जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस)। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में पेड़ की डाल गिरने से एक मासूम की मौत हो गई है। यह घटना शनिवार की पूर्वान्ह की बताई जा रही है। मीरपुर गांव निवासी मनीष कुमार मौर्य का बारह वर्षीय पुत्र आषुतोष कुमार मौर्य अपने आंगन में खेल रहा था। वहीं एक व्यक्ति नीम के पेड़ के उपर चढ़कर डाल को काट रहा था कि उसी समय पेड़ की डाल बच्चे के ऊपर गिरी गई। डाल ऊपर गिरने से वह घायल हो गया। परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

