जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में अपने खेत में गेहूं काट रही महिला को सांप ने काट लिया है। सांप के काटने से महिला बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गएं, जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। अहमदपुर गांव निवासी 30 वर्षीया ममता देवी पत्नी अमर बहादुर शनिवार की सुबह खेत में गेहूं काट रही थी कि सांप ने उसे डस लिया। परिजनो को जब इसकी जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल ले गएं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

